थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में नलखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता, सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा 08 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो से अधिक चांदी व दो बोलेरो वाहन जब्त; राजस्थान तक पहुंचे टीआई तार

थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में नलखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता, सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा 08 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो से अधिक चांदी व दो बोलेरो वाहन जब्त; राजस्थान तक पहुंचे टीआई तार

राजकुमार आगर-मालवा। जिले के नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय की बेहतरीन सूझबूझ, मजबूत मुखबिर तंत्र और सटीक विवेचना के बल पर पुलिस ने एक साल पहले सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। टीआई शशि उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों के कब्जे से 14 किलोग्राम 125 ग्राम चांदी और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बोलेरो गाड़ियां जब्त की गई हैं। यह सफलता थाना प्रभारी शशि उपाध्याय की उस निरंतर पुलिसिंग का नतीजा है, जिसके तहत वे पिछले एक साल से तकनीकी साक्ष्यों को जोड़कर इस केस पर काम कर रही थीं।

उल्लेखनीय है कि 23 मई 2025 की रात नलखेड़ा निवासी ज्वेलरी व्यापारी पारस सोनी को रास्ते में रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से ही थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान टीआई शशि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम की दबिश राजस्थान तक पहुंची। वहां से लूटी गई चांदी खरीदकर गलाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 5 किलो 985 ग्राम चांदी की सिलियां बरामद हुईं।

अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) देवनारायण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीआई शशि उपाध्याय की कार्यप्रणाली और सब इंस्पेक्टर दीपक विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक बाल कृष्ण त्रिकार, आरक्षक संजय दांगी, रामप्रसाद दांगी व मेहरबान दांगी की टीम वर्क से इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश संभव हो सका है। पकड़े गए आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

You cannot copy content of this page