मोटरसाकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पेसेंजर बस रोड़ किनारे खड़े दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, आगर से उज्जैन जाते समय घोंसला के समीप हुआ हादसा

मोटरसाकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पेसेंजर बस रोड़ किनारे खड़े दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, आगर से उज्जैन जाते समय घोंसला के समीप हुआ हादसा

राजकुमार – उज्जैन-आगर मार्ग पर घोंसला के समीप तराना फंटे के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर एक पैसेंजर बस—शर्मा ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP-70-P-0161, जो आगर से उज्जैन जा रही थी—एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पूरी तरह अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे खड़े दो लोगों पर चढ़ते हुए खाई में जा उतरी।

इस हादसे में सड़क किनारे खड़े महेश (पिता बापू) और मोहन (पिता मांगीलाल) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि बस में सवार चार महिलाओं और तीन पुरुषों समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राघवी थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तुरंत घट्टिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बन्देवार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और दुर्घटना के असल कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page