कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने छपवाया कैलेंडर बना चर्चा का विषय, हिंदू त्योहारों का हुआ जिक्र, लेकिन मुस्लिम त्योहार का प्रकाशन गायब

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने छपवाया कैलेंडर बना चर्चा का विषय, हिंदू त्योहारों का हुआ जिक्र, लेकिन मुस्लिम त्योहार का प्रकाशन गायब

राजकुमार – आगर मालवा। इन दिनों आगर मालवा में वर्ष 2026-27 के एक कैलेंडर का वितरण चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कैलेंडर आगामी नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे नेता द्वारा प्रकाशित करवाया गया है, जो कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं।

कैलेंडर में हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों और पर्वों का उल्लेख तो किया गया है, लेकिन मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहारों को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर सभी समाजों को साथ लेकर चलने की बात करने वाली राजनीति में एक बड़े वर्ग के त्योहारों को नजरअंदाज क्यों किया गया?

फिलहाल कैलेंडर को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले पर संबंधित पक्ष की ओर से कोई सफाई आती है या नहीं।

You cannot copy content of this page