NHAI की जगहर पर अवैध अतिक्रमण, हाईवे किनारे लगाई बिना अनुमति दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने की नपती, दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर उठाया कदम

NHAI की जगहर पर अवैध अतिक्रमण, हाईवे किनारे लगाई बिना अनुमति दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने की नपती, दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर उठाया कदम

राजकुमार – आगर मालवा। शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 552जी के किनारे बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही दर्जनों दुकानों और अतिक्रमण को लेकर आखिरकार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे किनारे अवैध रूप से दुकानें संचालित होने के कारण यहां हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हाईवे की नपती की।

नपती के दौरान हाईवे की निर्धारित सीमा में आने वाले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से संचालित हो रही दुकानों के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ ही हादसों का खतरा भी बना रहता है।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाते हैं या आगामी दिनों में विभाग द्वारा सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page