मौत के बाद मिला प्रमोशन: ASI से SI के लिए जारी लिस्ट में आगर जिले पदस्थ रहे “दिवंगत जुगल किशोर सोनी” पुलिस अधिकारी का नाम, आठ माह पूर्व हुआ था निधन

मौत के बाद मिला प्रमोशन: ASI से SI के लिए जारी लिस्ट में आगर जिले पदस्थ रहे “दिवंगत जुगल किशोर सोनी” पुलिस अधिकारी का नाम, आठ माह पूर्व हुआ था निधन

आगर मालवा। मध्यप्रदेश पुलिस में लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए नियमित प्रमोशन की कड़ी में सोमवार को सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक बनाए गए 2035 अधिकारियों की सूची जारी की गई, जिस पर महकमे में सकारात्मक प्रक्रिया आई, मगर 2035 पुलिस कर्मियों की पदोन्नति वाली लिस्ट में कई नाम ऐसे भी है जिनका निधन हो चुका है, जिसमें एक नाम आगर मालवा जिले में पदस्थ रहे कार्यवाहक उप निरीक्षक का नाम भी शामिल था, जिनका बीमारी के चलते लगभग आठ माह पहले निधन हो गया था, जबकि अंतिम आदेश जारी करने से पहले जिले से लेकर पुलिस मुख्यालय तक कई चरणों में दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई का दावा किया गया था। इस गफलत ने पूरी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं

जानकारी के मुताबिक प्रमोशन लिस्ट में 798 वें नंबर पर जुगल किशोर सोनी का नाम प्रकाशित करते हुए उन्हें आगर मालवा जिले में पदस्थ बताया गया है, मगर हकीकत यह है कि बीमारी के चलते 06 दिसंबर 2025 में उनका निधन हो गया था। जुगल किशोर सोनी अंतिम समय पर आगर मालवा जिले में पदस्थ थे। सोमवार को जैसे ही यह खबर उनके परिजन और पूर्व सहयोगियों को मिली तो सभी हैरत में पड़ गए कि आखिर ऐसी गड़बड़ी कैसे हो गई। जानकारों की मानें तो यह चूक शासकीय अभिलेखों का समुचित सत्यापन नहीं किए जाने और जल्दबाजी में नाम भेजने के चक्कर में हुई है।

इस 2035 पुलिस कर्मी की प्रमोशन लिस्ट में 1115वें नंबर पर राकेश सिंह बघेल का नाम भी प्रकाशित हुआ है जो पन्ना जिले में पदस्थ बताए गए है, मगर हकीकत यह है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते वर्ष 2025 में उनका निधन हो गया था। वे मूलत: सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत ग्राम मौहार निवासी राकेश सिंह अंतिम समय पर देवेन्द्रनगर थाने में पदस्थ थे।

इस मामले में आगर मालवा जिले के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नहीं लगा। इस एक खामी ने पूरी लिस्ट की विश्सनीयता को दूषित कर दिया है।

You cannot copy content of this page