जेएनयू मामले पर गरमाई राजनीति: आगर मालवा में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

जेएनयू मामले पर गरमाई राजनीति: आगर मालवा में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

राजकुमार – आगर मालवा। जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को आगर मालवा जिला मुख्यालय पर स्थानीय छावनी झंडा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद की इस घिनौनी हरकत पर राहुल गांधी की चुप्पी के प्रति गहरा आक्रोश जताते हुए उनके पुतले की चप्पल से पिटाई की और दहन किया।

बता दें कि जेएनयू की 11 महिला छात्राओं ने प्रोफेसर अकोइजम पर मूल्यांकन के दौरान अनुचित और यौन रूप से अभद्र व्यवहार करने, आपत्तिजनक आचरण करने तथा रात के समय विवा परीक्षा लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग अक्सर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करते हैं, वे आज इस गंभीर मामले में पूरी तरह चुप हैं। महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद की तत्काल गिरफ्तारी, संसद से बर्खास्तगी और इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की पुरजोर मांग की है।

You cannot copy content of this page