आगर मालवा: गणेश चतुर्थी पर मांस व्यापार करना पड़ा भारी, तीन दुकानों पर चला बुलडोजर, CMO ने कहा: खाद्य लाइसेंस निरस्त करने लिखेंगे पत्र

आगर मालवा: गणेश चतुर्थी पर मांस व्यापार करना पड़ा भारी, तीन दुकानों पर चला बुलडोजर, CMO ने कहा: खाद्य लाइसेंस निरस्त करने लिखेंगे पत्र

राजकुमार – गणेश चतुर्थी पर आगर नगर पालिका के आदेश की अवहेलना कर मांस का व्यापार करना तीन दुकानदारों को भारी पड़ गया। आगर जिला मुख्यालय पर त्यौहार को देखते हुए नगर पालिका ने मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन आदेश के बावजूद तीन दुकानदार दुकानें खोलकर मांस का विक्रय कर रहे थे। नगर पालिका की पेट्रोलिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों दुकानदारों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल और सीएमओ कुशल सिंह डोड़वे सोमवार दोपहर 2 बजे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी बुलाकर तीनों दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं सीएमओ कुशल सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले तीनों दुकानदारों के खाद्य लाइसेंस निरस्त कराने के लिए खाद्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

You cannot copy content of this page