four-died-in-road-accident: खुशियां हुई मातम में तब्दील, पुष्कर जी दर्शन करने जा रहे आगर जिले के 04 ग्रामीणों की सड़क हादसे में हुई मौत, 03 हुए गंभीर घायल

four-died-in-road-accident: खुशियां हुई मातम में तब्दील, पुष्कर जी दर्शन करने जा रहे आगर जिले के 04 ग्रामीणों की सड़क हादसे में हुई मौत, 03 हुए गंभीर घायल

राज कुमार – four-died-in-road-accident: आगर जिले के ग्राम गेहूंखेड़ी से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है बता दे कि गेहूं खेड़ी निवासी एक ही परिवार के लोग मनोकामनाएं पूर्ण होने पर कार से अपने परिवार के साथ पुष्कर जी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की कार की कोटा बूंदी के बीच में एक ट्रक से भिड़त हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की मौत हो गई। बता दें की दीपावली का त्यौहार चल रहा है इस बीच यह बड़ी ही दुखद घटना सामना आई है जिसमें एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोकामनाएं पूर्ण होने पर ग्राम गेहूं खेड़ी से एक ही परिवार के 07 लोग कार से पुष्कर जी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। यह सभी लोग शनिवार को ग्राम गेहूं खेड़ी से पुष्कर जी दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे, जिनकी कार की शनिवार और रविवार की रात में कोटा बूंदी के बीच में एक ट्रक से भीड़ित हो गई इस भीषण सड़क हादसे में चार लोग देवी सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 60 वर्ष, राजाराम पिता बलवंत सिंह उम्र 42 वर्ष, जितेंद्र पिता राजाराम उम्र 20 वर्ष, मानकुंवर पति देवी सिंह उम्र 55 वर्ष जाति गुर्जर की मौत हो गई। वही तीन लोग ईश्वर सिंह पिता देवी सिंह उम्र 30 वर्ष, सौरम बाई पति राजाराम उम्र 40 वर्ष, गिला पिता ईश्वर सिंह उम्र 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

four-died-in-road-accident

इन्हें भी पढ़े:

पूर्व विधायक के पुत्र की गाड़ी से पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 02 लाख 30 हजार रूपए कैश, एफएसटी कर रही जांच

Desi Kahani : कवेलू का टापरा | एक गरीब परिवार की कहानी

आगर पुलिस ने आगर-सुसनेर मार्ग से 81 लाख 13 हजार 200 रुपए की अंग्रेजी शराब से भरा हुए ट्रक जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर धाम की आगामी कथाएं | आगामी हनुमान कथा 20 November 2023 को दिल्ली में होगी

Leave a Reply