राज कुमार – नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने जा रहे आगर विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर अगर कोतवाली थाने पर लाया गया।

आज 11 तारीख को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आगर जिले में प्रवेश करने वाली थी जिसमें आगर विधायक विपिन वानखेड़े द्वारा नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ो किसानों के साथ जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध किया जाना था। जिसको लेकर सैकड़ो किसान अगर विधायक निवास पर एकत्रित हो रहे थे। और जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की जारी थी। जिसको लेकर आज सोमवार को आगर कोतवाली पुलिस विधायक के निवास पर पहुंची और वहां से विधायक को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने पर लाया गया। वहीं पुलिस जब विधायक गिरफ्तार को करने पहुंची तो वहां पर धक्का मुखी भी हुई।
Exciting offers on smartwatches Fire-Boltt & BeatXPइन्हें भी पढ़े :
