Woman demonstrated on the road: पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने के आरोप लगाते हुए अपने दुधमुहे बच्चे को गोद में लेकर महिला ने नेशनल हाईवे पर बैठकर किया प्रदर्शन, आते जाते राहगीरों से मांगी मदद

राज कुमार – आगर मालवा। Woman demonstrated on the road: जिला मुख्यालय पर देर रात कोतवाली थाने के सामने हाइवे पर एक महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। महिला थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अपने दुधमुहे बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई और आते जाते लोगो से मदद की गुहार लगाने लगी, करीब आधे घंटे तक थाने के सामने हाइवे पर खासी गहमागहमी चलती रही महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया जिसकी शिकायत लेकर वो पुलिस थाने आई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हंगामा करने वाली महिला का आरोप है कि जाहिद नामक व्यक्ति ने उसका शारीरिक शोषण किया जिसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के समक्ष गुहार लगाने पहुंची थी, पर लंबे समय से पुलिस ने महिला की गुहार नही सुनी तो परेशान महिला पुलिस के खिलाफ ही कोतवाली थाने के सामने हाइवे पर बीच सड़क पर ही बैठ गई, पुलिसकर्मी उसे उठाने की कोशिश करते रहे पर वो नही मानी कुछ देर बाद महिला आरक्षक भी पहुंची पर महिला ने उसकी भी नही सुनी और आते जाते राहगीरों से मदद की गुहार लगाती रही,

पुलिस की काफी मशक्कत के बाद महिला सड़क से हटी। महिला का आरोप है की वह पिछले कई दिनों से पुलिस से मदद मांग रही पर उसकी कोई नही सुन रहा। वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कैमरे के सामने तो कुछ नहीं कहा परन्तु कैमरे के पीछे का कहना है की इस महिला का रोज रोज का काम है परेशान करने का ये नशे की हालत में है और बेवजह हंगामा मचा रही है।