महिला का “अधजला शव” घर में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने घर को किया सील, फॉरेंसिक साइंस घटनास्थल से करेगी साक्ष एकत्रित

महिला का “अधजला शव” घर में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने घर को किया सील, फॉरेंसिक साइंस घटनास्थल से करेगी साक्ष एकत्रित

राजकुमार – आगर मालवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला का अधजला शव उसके ही घर के कमरे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना ग्राम अंतरालिया की है, जहां मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 33 वर्षीय रामकला बाई, पति रतनलाल गिरी के रूप में हुई है। शुक्रवार देर शाम उसका अधजला शव घर के एक कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page