राज कुमार – आगर मालवा। महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज के द्वारा चल समारोह निकाला गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई शोभायात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शहर में एक चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ माहेश्वरी भवन पहुंचा। शोभा यात्रा में भगवान महेश की आकर्षक झांकी, धार्मिक ध्वज, बैंड-बाजे और रथ शामिल थे।
यह यात्रा प्रमुख मंदिरों से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। जहा माहेश्वरी भवन में भगवान महेश का पूजन किया गया। भक्ति गीतों और जय महेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।माहेश्वरी समाज के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। नगरवासियों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

समाज के श्रीकांत माहेश्वरी ने बताया कि इससे 5-6 दिनों से समाजजन विभिन्न सामाजिक गतिविधियां कर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सोमवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंगलवार सुबह छावनी क्षेत्र से कंपनी गार्डन तक प्रभात फेरी निकाली गई। मातृशक्ति की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी में जय महेश के जयघोष गूंजे। इसी दौरान एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
