राज कुमार – आगर जिले के कानड़ थाना पुलिस ने 04 अप्रैल से लापता हुई महिला को उत्तराखंड के देहरादून से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की हैं। कानड़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2023 को रामप्रसाद पिता अमरसिंह गुर्जर उम्र 61 वर्ष निवासी लाड़वन ने कानड़ थाने में शिकायत की थी कि, 04 अप्रैल को रात्रि से उसकी छोटी बहू सावित्री बाई पति अर्जुन गुर्जर उम्र 24 साल घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। फरियादी की शिकायत पर कानड़ थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। वहीं घटना में गुमशुदा सावित्रीबाई के भाई तथा परिजन द्वारा बहन सावित्रीबाई की हत्या उसके ससुराल पक्ष द्वारा कर दी गई है, इस संबंध में शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को की गई थी। जिस पर पुलिस ने सूचना को गंभीरता से देखते हुए टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई तो। उत्तराखंड के देहरादून से पुलिस को गुमशुदा सावित्रीबाई को दस्तयाब करने में सफलता मिली। जिसे पुलिस द्वारा देहरादून से कानड़ थाना लाया गया और उसके भाई व परिजन के सुपुर्द किया गया। उक्त सरहनीय कार्य में थाना प्रभारी संतोष पाठक, सायबर सेल के प्रभारी जितेन्द्र चौहान, एच एन सोलकी, गब्बर सिंह राठोड़, आशीष शुक्ल, बबीता परवैया की अहम भूमिका रही।
Related Posts
Agar Malwa Election Result 2023 आगर जिले की दोनों विधानसभा से कोन रहा विजेता, किसको मिले कितने वोट, देखने के लिए क्लिक करें THE HIND NEWS की लिंक पर
Agar Malwa Election Result 2023 : कल 3 नवंबर को आगर जिले की दोनों विधानसभा की मतगणना आगर उज्जैन रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में की जाएगी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर तमाम तैयारियां कर ली गई है, बता विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना 22-22 राउण्ड में सम्पन्न होगी, जिले की विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में की जाएगी, मतगणना केन्द्र पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना हॉल बनाए गये है, दोनों विधानसभा की मतगणना 22-22 राउण्ड में होगी, गणना हेतु विधानसभावार 14-14 टेबल भी लगाई गई तथा पोस्टल बैलेट की गणना हेतु अलग से टेबल रहेगी।
