राजकुमार – आगर शहर में सट्टे का कारोबार चरम पर है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। सटोरियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी भी पुलिस कार्रवाई या कानून के खौफ से बेपरवाह नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला 25 सितम्बर शुक्रवार का ही जहां आगर के मोतीसागर तालाब किनारे स्थित भोला की बावड़ी के यह डायल 112 की गाड़ी खड़ी है और उसमें कोतवाली थाने में पदस्थ एक ASI और वाहन चालक दोनों बैठे जिनके सामने ही एक सट्टा खोर लोगों को सट्टा खिला रहा है, उसे बिल्कुल भी पुलिस का खौफ नहीं है, क्योंकि वह पुलिस की मौजूदगी में ही सट्टे का कारोबार चला रहा है।
वहीं 28 सितम्बर सोमवार को नगर वासियों ने एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा जिसमे नवीन बस स्टैंड कम्पाउंड की एक दुकान में सरेआम दो तीन व्यक्तियों द्वारा जुआ खिलाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, बस स्टैंड जैसे व्यस्ततम स्थान पर जहां दिन-रात लोगों की भारी आवाजाही रहती है, वहां खुलेआम ताश पत्ती के जरिए जुए खिलाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते इस काले कारोबार के कारण आमजन और आसपास के दुकानदारों में भारी रोष है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस वाहन के आसपास ही जब सट्टा खिलवाया जा रहा है, तो इससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों और समाजसेवियों ने जिला पुलिस प्रशासन व वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बस स्टैंड और डायल 112 पॉइंट के आसपास सक्रिय सटोरियों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि शहर का माहौल खराब होने से बचाया जा सके।
