“नशे से दूरी है जरूरी” स्लोगन लिखे बलून को आगर पुलिस ने मुक्ताकाश में छोड़ा, 1.km दूर से दिखाई देखा नशे से दूरी का संदेश

“नशे से दूरी है जरूरी” स्लोगन लिखे बलून को आगर पुलिस ने मुक्ताकाश में छोड़ा, 1.km दूर से दिखाई देखा नशे से दूरी का संदेश

आगर मालवा – मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से चलाए जा रहे नशे से दूरी अभियान के तहत आज सोमवार को आगर पुलिस द्वारा पुरानी कृषि उपज मंडी में नशे से दूरी है जरूरी स्लोगन लिखा हुआ एक बलून को मुक्ताकाश में छोड़ा गया, यह आकाश में उड़ता हुआ बलून लोगों को नशे प्रति जागरूक करेगा और उन्हें यह एहसास दिलाएगा कि नशे से दूरी कितनी जरूरी है।

इस बलून को आगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा मुक्ताकाश में छोड़ा गया, इस दौरान वहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, रक्षित निरक्षित जगदीश यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page