आगर मालवा: दूध विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन शुरू, नियम नहीं मानने वाले का दूध बीच रोड़ पर बहाया, 100 रुपए लिटर ओर फेंट 12 रुपए की मांग

आगर मालवा: दूध विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन शुरू, नियम नहीं मानने वाले का दूध बीच रोड़ पर बहाया, 100 रुपए लिटर ओर फेंट 12 रुपए की मांग

राजकुमार – आगर-मालवा। के सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। डेयरियां बंद हैं और इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपए किया जाए।

सुसनेर क्षेत्र समेत आगर-मालवा के ग्रामीण अंचलों में दूध विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते क्षेत्र की कई डेयरियां भी बंद हैं और दूध की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। दूध विक्रेताओं का कहना है कि मौजूदा दामों में दूध का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है।

हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।

You cannot copy content of this page