दीपक कुमार गर्ग – ग्राम बरही कछार थाना सीधी तहसील जयसिंह नगर की रहने वाली वृद्ध महिला “रमवतिया पाव पति दद्ना पाव” अपनी ही जमीन को अतिक्रमण करियों से मुक्त करवाने के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर है। लेकिन न्याय कहीं से नहीं मिल रहा है, अपको बता दें कि वृद्ध महिला ने आज शनिवार को सीधी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि, कई बार तहसीलदार कानूनगो और पटवारी को वुलाकर सीमाकंन करवा चुकी है, फिर भी वृद्ध महिला के गांव के निवासी दादू राम पाव व चिंता पाव वृद्ध महिला के आराजी की जमीन पर जबरन कब्जा कर बैठे हैं, आराजी खसरा नंबर 410/1 रकवा 4 ऐकड 83 डिसमिल है जिस पर दोनों लोगों ने जबरन कब्जा कर लिए है। और दोनों वृद्ध महिला को उसकी ही जमीन पर नहीं जाने देते है। दिनांक, 02 मार्च 023 को दोपहर 02 बजे दोनों वृद्ध महिला की जमीन पर घर बना रहे थे। महिला के मना करने पर विवाद करते हैं। जिससे अब वह व्यथित होकर बड़ी उम्मीद से थाना प्रभारी के समक्ष अपनी फरियाद लेकर आई है, वृद्ध महिला ने बताया की उसे असहाय समझ कर उक्त दोनों व्यक्ति द्वारा उसकी जमीन हड़पने के फिराक में है। एवं गरीब असहाय महिला की मदद राजस्व विभाग भी नही कर रहा है। जिससे उक्त दबंग भूमाफियाओं का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। अब आखिरी उम्मीद की आश न्याय प्रिय थाना प्रभारी से ही है जो मुझ गरीब वृद्ध को न्याय मिलेगा।
Related Posts
four-died-in-road-accident: खुशियां हुई मातम में तब्दील, पुष्कर जी दर्शन करने जा रहे आगर जिले के 04 ग्रामीणों की सड़क हादसे में हुई मौत, 03 हुए गंभीर घायल
four-died-in-road-accident: आगर जिले के ग्राम गेहूंखेड़ी से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है बता दे कि गेहूं खेड़ी निवासी एक ही परिवार के लोग मनोकामनाएं पूर्ण होने पर कार से अपने परिवार के साथ पुष्कर जी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की कार की कोटा बूंदी के बीच में एक ट्रक से भिड़त हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की मौत हो गई। बता दें की दीपावली का त्यौहार चल रहा है इस बीच यह बड़ी ही दुखद घटना सामना आई है जिसमें एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
