आगर में रंग पंचमी पर खूब उड़ा रंग, अर्धनग्न अवस्था में डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिए युवा।

राजकुमार पत्रकार – आगर मालवा। धुलेंडी की अपेक्षा रंगपंचमी पर्व को अधिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता आ रहा है। रंग पंचमी का त्यौहार आपसी प्रेम और स्नेह को बड़ाने वाला पर्व है। लेकिन आधुनिकता की चकाचौंध में हमारे त्यौहार फिके पडते जा रहें थे। लेकिन रंग पंचमी पर सभी लोग अपने कामकाज को छोड़कर एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाने में लग जाते हैं। नगर की पंरपरा अनुसार इस वर्ष भी आगर नगर पालिका द्वारा नगर में गैर निकाली गई। यहां पर नपा द्वारा कई वर्षों से गैर का आयोजन किया जा रहा है। गैर का शुभारंभ गोपाल मंदिर से रविवार को प्रातः 11 बजे से किया गया। जो लक्ष्मणपुरा, यादव मोहल्ला, नाना बाजार, सराफा बाजार, सरकार वाड़ा, हॉट पूरा, एवं अन्य जगह पर निकाली गई। गेर का शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ किया गया, जिसमें बैंड फूलों की वर्षा करने वाली तोप, डीजे, फायर ब्रिगेड ने भी शामिल होकर गैर की शोभा बढ़ाई। गेर में युवाओं द्वारा डीजे की धुन पर खूब डूमके लगाएं, वही कुछ युवाओं की मंडली अर्धनग्न होकर खूब नचाते झूमते दिखाई दिए।

वही मोहल्लों में छोटे छोटे बच्चे ड्रम में पानी भरकर उसमें रंग डालकर होली खेलते दिखाई दिए। गैर में कई समिति द्वारा लोगों को भांग और ठंडाई बनाकर सभी को पिलाई गई। गैर में नगर के नागरिक, युवाओं बड़ी संख्या में रंगपंचमी पर्व का आनन्द लिया मस्तानों की टोली रंग बिरंगे चेहरे के साथ प्रमुख मार्गों से नाचते झुमते हुए निकले। गैर के द्वारा गमी वाले परिवारों में पहली रंगपंचमी पर उनके घर घर जाकर रंग डाला गया।

फिर एक एक सदस्य को एकत्रित कर समिति द्वारा भांग और ठंडाई पिलाई और गमी वाले परिवार को रंग लगाकर उनके साथ पानी की रंगपंचमी पर्व मनाया गया। और एक दुसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी पर्व की बधाई दी। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नगरवासियों का शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply