कंपनी द्वार छोड़ा जा रहा दूषित पानी ग्रामीणों के लिए बना आफत, चक्का-जाम कर टीआई, तहसीलदार को सुनाई आपबीती, मामला ग्राम कुंडला खेड़ा का

कंपनी द्वार छोड़ा जा रहा दूषित पानी ग्रामीणों के लिए बना आफत, चक्का-जाम कर टीआई, तहसीलदार को सुनाई आपबीती, मामला ग्राम कुंडला खेड़ा का

राज कुमार – आगर जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम कुंडला खेड़ा के ग्रामीण दूषित पानी के प्रकोप से जूझ रहे है, एक निजी कंपनी द्वार उन्हें करीब एक साल से कंपनी का केमिकल रहित दूषित पानी को गांव के नाले में छोड़ा जा रहा है, दूषित पानी नाले में ना छोड़ने को लेकर ग्रामीण द्वारा कंपनी के कर्मचारीयों से मुलाकात की गई लेकिन उन्होंने किसी प्रकार से उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों द्वारा आगर-सारंगपुर मार्ग पर सेमली जोड़ पर कंपनी के सामने बैठ गए और चक्का जाम कर अपनी आप बीती प्रशासन के समक्ष रखी।

दरअसल ग्रामीणों का आरोपी है कि कंपनी द्वारा उनके गांव के नाले में कंपनी का केमिकल रहित दूषित पानी छोड़ा जा रहा है, पानी बहुत काला व बदबूदार है कि अगर उसमें कोई हाथ भी डाले तो वह गंभीर बीमारी का शिकार हो जाए, दूषित पानी की वजह से उनके मवेशियों को पानी पिलाना दुश्वार हो गया साथ ही ग्रामीणों के पेयजल हेतु जो पाइप लाइन बिछा रखी वह कुआं भी नाले के पास है जिसमें भी यह दूषित पानी पहुंच रहा, इस दूषित पानी को पीने में इसका उपयोग करने से ग्रामीण गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं उन्हें खुजली व स्किन इन्फेक्शन जैसी गंभीर बीमारियों हो रही हैं।

चक्का जाम की सूचना पर आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, आगर तहसीलदार विजय सेनानी, कांनड़ थाना प्रभारी राजकुमार दांगी मौके पर पहुंचे, ग्रामीण अधिकारियों को लेकर नाले के पास पहुंचे और दूषित पानी दिखाया जिस पर अधिकारियों ने भी कहा कि पानी की स्थिति गंभीर है जल्द ही मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखकर जांच पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page