आगर पुलिस ने आगर-सुसनेर मार्ग से बड़ी मात्रा में शराब से भरा हुए एक मिनी ट्रक किया जप्त, कार्रवाई जारी

आगर पुलिस ने आगर-सुसनेर मार्ग से बड़ी मात्रा में शराब से भरा हुए एक मिनी ट्रक किया जप्त, कार्रवाई जारी

रिजवान खान – आगर पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसके अनुरूप आज बुधवार को आगर पुलिस द्वारा आगर सुसनेर मार्ग पर स्थित मोंटू होटल के समीप से बड़ी मात्रा में शराब से भरा हुआ एक मिनी ट्रक जप्त किया है। जिसे जप्त पकड़ कर आगर कोतवाली थाने पर लाया गया है जहां पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिनी ट्रक में वस्त्र बनाने का ब्लांकेट भरा हुआ था जिसके नीचे शराब छुपा कर ले जा रही थी। जब मुखबिर के द्वारा इस बात की सूचना आगर पुलिस को मिली तो आगर सीएसपी मोतीलाल कुशवाह घटना स्थल पहुंचे, जब ट्रक चालक को पुलिस की भनक लगी तो ट्रक चालक ट्रक को रोड पर खड़ा कर वहां से फरार हो गया, जिसे सीएसपी मोतीलाल कुशवाह द्वारा उसका पीछा कर जंगल में झाड़ियां से पकड़ा। फिलहाल पुलिस द्वारा शराब में कार्रवाई की जा रही है ट्रक में कितनी मात्रा में शराब भरी हुई है और उसकी कितनी कीमत है इसकी जानकारी पुलिस द्वारा करवाई उपरांत ही दी जाएगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page