MP सीएम शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए रोजगार सहायक सचिव निकले 130K.M. उज्जैन तक पैदल यात्रा पर।

रिजवान खान – आगर-मालवा। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए रोजगार सहायक सचिव कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। रोजगार सहायक सचिव मध्य प्रदेश सीएम की सद्बुद्धि के लिए गाजे-बाजे के साथ 130 किलोमीटर उज्जैन तक पैदल यात्रा पर निकले पढ़े हैं। जो आज रविवार को आगर जिला मुख्यालय पर पहुंचे हैं।रोजगार सहायकों ने बताया कि वह नियमितीकरण की मांग को लेकर 130 किलोमीटर पैदल यात्रा कर उज्जैन जा रहे हैं। जहां पर विराजित बाबा महाकाल भगवान का जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि की कामना करेंगे। दरअसल नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायक सचिव संघ जनपद पंचायत जीरापुर जिला राजगढ़ व ब्यावरा से उज्जैन तक 130 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकले हैं।

जो उज्जैन महाकाल मंदिर में पहुंचेंगे जहां पर महाकाल भगवान का जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए कामना करेंगे कि, महाकाल भगवान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सद्बुद्धि दे की वह हम सभी रोजगार सहायकों का नियमितीकरण करें। रोजगार सहायक सचिवों की यह पैदल यात्रा 14 अप्रैल से शुरू हुई है जो आज रविवार 16 अप्रैल को आगर जिला मुख्यालय पर पहुंची हैं। जो उज्जैन कोटा नेशनल हाईवे 552g से होती हुई उज्जैन बाबा महाकाल जारी है। इस दौरान यात्रा में बड़ी संख्या में रोजगार सहायक सचिव उपस्थित रहे जो पैदल-पैदल उज्जैन जा रहे हैं।

Leave a Reply