आगर कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो एक विशेष संगठन का नाम लिखकर स्कॉर्पियो गाड़ी से शराब की तस्करी कर रहे थे, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंधेरी रात में घेराबंदी पर गाड़ी को पकड़ा और उसमें से 30 पेटी अवैध बियर को बरामद किया।
कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर MP14CB1431 है, और उस गाड़ी की नंबर प्लेट पर करनी सेना का नाम लिखा है, जिसमें दो लोग सवार हैं और वह कानड़ से आगर होते हुए बड़ोद की ओर अवैध 30 पेटी बियर गाड़ी में रखकर ले जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमें से एक व्यक्ति गोविंद सिंह पिता शिवसिंह सौंधिया निवासी चिकली सौंधिया को पुलिस ने पकड़ लिया वही एक व्यक्ति शंकर सिंह पिता देवीसिंह सौंधिया निवासी कुलमड़ी फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 8 हजार रुपए की 30 पेटी अवैध बियर और एक 9 लाख रुपए का चार पहिया वाहन और 20 हजार रुपए का एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।
