13 गांवो में आरंभ हुई किसान पाठशाला, 170 गांवो के 6500 किसान ले रहे प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जुटी टीम लीडर।

राजकुमार पत्रकार – मोबाईल पर एक क्लिक करते ही किसानो को मौसम की त्वरित जानकारी से लेकर फसलों की तमाम जानकारी प्राप्त तो हो ही रही है साथ ही किसानो को स्मार्ट खेती के माध्यम से फसल प्रबंधन की जानकारी भी दी जा रही है। किसानो के लिए क्षेत्र में काम कर रही सोलिडरीडाड संस्था द्वारा 13 ऐसे गांवो का चयन किया गया है जहां किसान पाठशाला के माध्यम से इन गांवो के आस-पास के 170 गांवो के 6500 किसानो को पाठशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोलिडरीडाड संस्था द्वारा ग्रामीण अंचल में महिलाओं को सशक्त करने एवं उन्हे उद्यमिता के क्षेत्र में पारंगत करने के उद्देश्य के साथ विभिन्न अभियान चलाए जा रहे है। महिलाओं को अच्छा बोएं अच्छा खाएं की थीम पर प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने का काम संस्था के सदस्यगण एवं टीम लीडर चेतना फतरोड़ द्वारा किया जा रहा है।

किसानो को मौसम की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के लिए 13 गांवो में सौर ऊर्जा से संचालित स्वचलित मौसम केन्द्र स्थापित किए गए जिनके माध्यम से किसानो को मौसम की जानकारी तत्काल मिल जाती है जिसके आधार पर किसान अपनी खेती आसानी से कर पाते है। मौसम संबंधी जानकारी का विश्लेषण कर कृषि विशेषज्ञो की सहायता के विविध फसलों की उन्नत खेती हेतु सलाह बनाकर किसानो को एसएमएस एवं फोन के माध्यम से प्रति सप्ताह पहुंचाई जाती है। स्वचालित मौसम केंद्र मौसम से संबंधित विभिन्न्न प्रकार की जानकारी दी जाती है।संस्था गुड फार्मिंग गुड फुड अच्छा बोएं अच्छा खाएं के अंतर्गत किसान परिवारो की आजीविका संवर्धन, उचित पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर भी विभिन्न अभियान चला रही है। किसानो की आमदानी बढ़ाने के लिए सोयाबीन आधारित फसल चक्र में फसल विविधिकरण को प्रोत्साहन देकर घरेलू स्तर पर पोषण वाटिका तैयार की जा रही है।

Leave a Reply