Agar malwa news: विश्व हिन्दू परिषद ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, हिंदू धर्म के अपमान को लेकर किया पुतला दहन

Agar malwa news: विश्व हिन्दू परिषद ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, हिंदू धर्म के अपमान को लेकर किया पुतला दहन

राज कुमार – effigy burning: आगर मालवा। हिन्दू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुवे आज बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद आगर के द्वार आगर के छावनी नाका चौराहे पर संसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुवे उनका पुतला दहन किया गया।

बता दे कि राहुल गांधी द्वारा हिन्दू धर्म को लेकर संसद में कुछ टिप्पणी की गई थी। जिसका विरोध विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किया गया था। कई केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी अभद्र बताते हुवे उनसे माफी मांगने की बात की गई थी

लेकिन इस विषय मे कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई। इसी बात का विरोध करते हुवे विश्व हिन्दू परिषद ने छावनी नाका चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर बड़ी में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।