बाबा बैजनाथ लोक के निर्माण कार्य में लगे घटिया कंस्ट्रक्शन लगाने के आरोप, करवाई करने पहुंचा पीडब्ल्यूडी का जांच दल, कंस्ट्रक्शन के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे लैब में

बाबा बैजनाथ लोक के निर्माण कार्य में लगे घटिया कंस्ट्रक्शन लगाने के आरोप, करवाई करने पहुंचा पीडब्ल्यूडी का जांच दल, कंस्ट्रक्शन के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे लैब में

राज कुमार – आगर मालवा। जिले में स्थित अति प्राचीन बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर को 18 करोड़ 90 लाख रुपए से बैजनाथ लोक बनाने की सौगात मिली है, जिसका भूमि पूजन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था और निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। जिसका निर्माण मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है, इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मंदिर के पुजारी द्वारा कलेक्टर को एक शिकायत की आवेदन दिया था। जिसको लेकर आज शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ दिवाकर पांडे जांच दल लेकर मौका स्थल पहुंचे और कंस्ट्रक्शन का नमूना लेकर जांच हेतु लैब में भेजा गया।

मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाए हैं कि बैजनाथ लोग के निर्माण कार्य में घटिया कंस्ट्रक्शन का उपयोग किया जा रहा है, आज मंदिर का कालम भरने के दौरान उसमें बालू रेत की मात्रा भी कम पाई गई, जब इस संबंध में मौजूद अधिकारियों को अवगत कराया तो किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया जिसको लेकर मंदिर पुजारी द्वारा कलेक्टर के समक्ष शिकायत आवेदन पेश किया गया और कार्रवाई की मांग की गई थी।

You cannot copy content of this page