आगर बड़ौद मार्ग पर भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाया पलटी, 07 लोग हुए घायल, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

आगर बड़ौद मार्ग पर भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाया पलटी, 07 लोग हुए घायल, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

रिजवान खान – आज सोमवार को दिन करीब 1:00 बजे आगर बड़ौद मार्ग पर झोंटा चौकी गिट्टी मशीन के समीप भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। जिसमें 07 लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही एक गंभीर घायल को डॉक्टरों के द्वारा उपचार हेतु उज्जैन रेफर कर दिया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लोग ग्राम चिकली से भूसा भरकर यह लोग राजस्थान ले जा रहे थे, तभी आगर बडौद रोड पर झोंटा चौकी के समिति ट्रक जिसका क्रमांक RJ 06 GB 6713 अनियंत्रित हो गया और रोड़ किनारे पलती खा गया। जिसमें यह हादसा हो गया, जिससे ट्रक में सवार होकर भूसा भरने आए 07 मजदुर घायल हो गए।

जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सड़क किनारे हुए इस हादसे को देखकर वहां से गुजर रहे, राहगीरों द्वारा पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई, किसके बाद एंबुलेंस व डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में लाया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page