किसानों का नारा: किसान विरोधी कलेक्टर वापस जाओ, भा.की.स. ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर निकाली विशाल रैली, मातृशक्ति भी हुई शामिल

किसानों का नारा: किसान विरोधी कलेक्टर वापस जाओ, भा.की.स. ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर निकाली विशाल रैली, मातृशक्ति भी हुई शामिल

राजकुमार – आगर मालवा। भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न संस्थाओं को लेकर आज बुधवार को आगर नरवल रोड स्थित नई कृषि उपज मंडी से एक विशाल रैली निकाली, जो छावनी नाका चौराह से होते हुए सारंगपुर मार्ग पर स्थित कलेक्ट्रेट भवन के सामने पहुंची, जहां पर किसानों ने अपनी मांगो को लेकर डेरा डाला, किसानों की इस रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल हुई, किसानों की निकली इस रैली में किसान विरोधी कलेक्टर वापस जाओ वापस जाओ के नारे भी लगे।

बता दे कि कुछ दिन पहले ही आगर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा के उपेक्षापूर्ण रवैये को लेकर भारतीय किसान संघ ने आगर कलेक्टर का निंदा प्रस्ताव पास किया था, और आगर जिले प्रवास पर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर को हटाने की मांग भी की गई थी।

किसानों द्वारा अपनी 37 सूत्रीय मांगो को लेकर रैली निकाली गई जिसमें प्रमुख मांग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का फसल बीमा दावा राशि का तत्काल भुगतान करवाया जाए, ओर जिले की चार्ट फल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जावे सोयाबीन में पीला मोजक रोग व फलन की स्थिति का तुरंत सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि दी जाए।

You cannot copy content of this page