आगर मालवा में चचेरे मामा की दरिंदगी: 12 वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर होने पर रेफर, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

आगर मालवा में चचेरे मामा की दरिंदगी: 12 वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर होने पर रेफर, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

आगर मालवा। जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक चचेरे मामा ने अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज चार घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।

घर में अकेली पाकर दिया वारदात को अंजाम – जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ शहर में किराए के मकान में रहती है। उसकी मां एक निजी स्कूल में नौकरी करती है। आरोपी रक्षाबंधन के पर्व पर पीड़िता के घर राखी बंधवाने आया था। त्यौहार के अगले दिन जब पीड़िता की मां ड्यूटी पर स्कूल चली गई और बच्ची घर में अकेली थी, तब आरोपी ने मौका पाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई – मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और घेराबंदी कर आरोपी को चार घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पीड़िता का इलाज जारी है।

You cannot copy content of this page