नशे के आदि युवकों ने खर्चा-पानी निकालने के लिए बाइक चोरी की बनाई गैंग, आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने चार आरोपी को दबोचा, पांच बाइक बरामद

नशे के आदि युवकों ने खर्चा-पानी निकालने के लिए बाइक चोरी की बनाई गैंग, आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने चार आरोपी को दबोचा, पांच बाइक बरामद

राजकुमार। आगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात में एक ऐसी गैंग को धर दबोचा है जो बुरी तरह नशे के आदि थे, वह अपने नशे की लत को पूरी करने के लिए आगर मालवा जिले में अलग-अलग सुनसान जगह पर घात लगाकर बाइक चोरी करते थे और उन बाइक को अन्य जिलों में गिरवी और बेचकर उनसे प्राप्त पैसों से अपने नशे की लत को पूरी करते थे।

आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि जिले में बाइक चोरी की एक गैंग सक्रिय है वह घात लगाकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं, थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन किया और सघन जांच पड़ताल के बाद चार आरोपियों को धर दबोचा, जिनके पास से पुलिस ने 3 लाख 40 हजार की 5 बाइक जप्त की।

You cannot copy content of this page