“एक्सपायरी डेट” की कोलड्रिंक पीने से युवक की बिगड़ी तबियत, दुकानदार के खिलाफ दिया आवेदन, हालत गंभीर होने पर आगर से इंदौर किया रेफर

“एक्सपायरी डेट” की कोलड्रिंक पीने से युवक की बिगड़ी तबियत, दुकानदार के खिलाफ दिया आवेदन, हालत गंभीर होने पर आगर से इंदौर किया रेफर

ओमप्रकाश – आगर मालवा। जिले के बड़ोद एक मामला सामने है जिसमें एक्सपायरी डेट की कोलड्रिंक पीने से युवक की तबीयत खराब हो गई, कोलड्रिंक पीने के बाद युवक की अचानक से तबीयत बिगड़ी और उल्टी दस्त शुरू हो गए, युवक तुरंत बडौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर युवक का प्राथमिक उपचार किया गया और आगर जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर युवक को आगर जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया।

दरअसल ग्राम जससिंहपूरा निवासी गोपाल सिंह पिता कचरू सिंह ने बताया कि उसके द्वारा कस्बा बड़ोद में आलोट रोड़ स्थित पान किराना दुकान जो दिलीप सोलंकी के नाम से उस दुकान से उसने एक कोलड्रिंक की बोतल खरीद कर पी ली, कोलड्रिंक पीते ही थोड़ी ही देर में उसे उल्टी दस्त शुरू हो गए वह इलाज के लिए बड़ोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया जहां उसने उपचार करवाया, जब डॉक्टर ने उससे पूछा कि तुमने किस चीज का सेवन किया तो उसने बताया कि उसने कोलड्रिंक पी, जिसके बाद उसने उसके मित्र को उसी दुकान पर दोबारा कोलड्रिंक लेने पहुंचाया जब दोबारा कोलड्रिंक खरीदी तो उसमें देखा कि कोलड्रिंक की बॉटल की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी है, जिसका वीडियो भी उसके द्वारा फोन से बनाया गया। मामले में युवक ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए बड़ोद थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है, वहीं इस संबंध में जब दुकानदार दिलीप सोलंकी से दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि कोलड्रिंक की बोतल उसकी दुकान से नहीं खरीदी गई है, लिकिन जब युवक का बड़ोद के अस्पताल में इलाज चल रहा था तब दुकानदार उसके पास पहुंचा था।

You cannot copy content of this page