झोंटा सोसायटी में हुई 03 लाख 55 हजार 600 रुपए की चोरी, बिना ताला तोड़े तिजोरी से हुए पैसे गायब, शंका के तौर पर पुलिस कर्मचारियों से कर रही पूछताछ

झोंटा सोसायटी में हुई 03 लाख 55 हजार 600 रुपए की चोरी, बिना ताला तोड़े तिजोरी से हुए पैसे गायब, शंका के तौर पर पुलिस कर्मचारियों से कर रही पूछताछ

ओमप्रकाश – आगर मालवा। जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव में स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था झोंटा तहसील बड़ौद में चोरी की वारदात हुई है, इस चोरी में संस्था की तिजोरी में रखा 03 लाख 55 हजार 600 रुपए चोरी हो गया, हैरानी की बात यह है कि चोरों ने तिजोरी को तोड़ा नहीं बल्कि चाबी से खोलकर पैसे चोरी किए।

प्रथम दृष्टिया शंका कर्मचारियों पर होने के कारण पुलिस ने संस्था प्रशासक संजय परमार के आवेदन पर संस्था में कार्यरत सभी कर्मचारियों से पूछताछ करने के लिए उन्हें थाने पर बुलाया गया। संस्था प्रशासक संजय परमार द्वारा आगर कोतवाली थाने पर दिए गए आवेदन में बताया कि आज दिनांक 06 अक्टूबर को संस्था के सहायक प्रबंधक दिनेश माली द्वारा उन्हें फोन पर सूचना दी गई की 9:30 बजे संस्था में कार्यरत सेल्समैन गोकुल वर्मा सहायक प्रबंधन के घर आया

और संस्था में चोरी होने की जानकारी दी गई, जब संस्था प्रशासक सोसाइटी पहुंचे तो देखा कि तिजोरी का ताला तोड़े बिना उसे चाबी से खोलकर तिजोरी में रखे 3 लाख 55 हजार 600 रुपए अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए, चोरों ने संस्था की टेबल का द्रोज़ तोड़कर उसमें से तिजोरी की चाबी निकालकर तिजोरी का ताला खोलकर रुपए चोरी कर लिए।

You cannot copy content of this page