आगर उज्जैन मार्ग पर कंटेनर ट्रक और कार की भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है, वही एक महिला गंभीर घायल बताई जा रही है, मां बगलामुखी दर्शन के लिए जा रहे थे सभी कार सवार इस दौरान हुआ हादसा
मंगलवार को आगर उज्जैन मार्ग पर तनोडिया के पास स्थित गूंदी फंटा पर एक कार और एक ट्रक की जोरदार भिड़त हो गई, इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक महिला शुभांगी मेहता निवासी मुंबई और कार चालक महेश चौरसिया निवासी उज्जैन की मौके पर ही मौत हो गई वही कविता नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार बगलामुखी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
