ओमप्रकाश – आगर मालवा। दर असल 23 अगस्त को आगर जिले के सोयत में माधव चौक सुलभ कांप्लेक्स के सामने मृत अवस्था में खून से साना हुआ एक शव मिला था, जिसकी पहचान कल्लू पिता रहमत का पठान निवासी बड़ा मोहल्ला सोयत के रूप में हुई थी, जो प्रथम दृष्टिया में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था
जांच में पुलिस ने आस पास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं मुखबिर की सूचना पर संदेह पूर्वक एक व्यक्ति दीपक पिता मुकेश मेलडा निवासी सोयत को हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल किया, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मृतक को बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उससे गलत काम करवाना चाहता था जिसका मृतक ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने इंट से उसकी हत्या कर दी।
