पत्नी ही निकली राजा रघुवंशी की कातिल – शिलांग से 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे में मिली, MP के तीन हमलावर भी गिरफ्तार, पत्नी निकली किलर

पत्नी ही निकली राजा रघुवंशी की कातिल – शिलांग से 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे में मिली, MP के तीन हमलावर भी गिरफ्तार, पत्नी निकली किलर

इंदौर। हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का पता चल गया है. सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में देखा गया. सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली है. नंदगंज थाना पुलिस ने महिला को वनस्टाप सेंटर भेज दिया है. मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसे सुनने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी

दरअसल लापता सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या की थी. मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने इस बात की पुष्टि की है. कॉनराड कोंगकल संगमा ने अपने ‘X’ हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिसन ने मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला सोनम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है. सोनम की तलाश के लिए परिजन ने मेघालय सरकार पर आरोप भी लगाए थे.

पुलिस के मुताबिक, सोनम ने हत्या के बाद नेपाल भागने की योजना बनाई थी, लेकिन गाजीपुर से गिरफ्तार कर ली गई। इस मामले में सोनम समेत चार आरोपी—राज कुशवाह, विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को पकड़ा गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनम प्लाईवुड का व्यापार करती है, जहां राज कुशवाह बिलिंग स्टाफ था। दोनों के बीच अफेयर चला और जब पति आड़े आया तो उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। सोनम और राज ने विशाल, आनंद और आकाश को पहले ही गुवाहाटी भेज दिया था। वहां से तीनों शिलांग पहुंचे और सोनम-राजा का पीछा करते हुए डबल डेकर एरिया तक आए। इसी दौरान सुनसान जगह पर सोनम ने राजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद सोनम वाराणसी और गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस कर गाजीपुर से दबोचा। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page