बाबा बैजनाथ मंदिर स्थित बाणगंगा नदी तट से जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने बाबा बैजनाथ का पूजन कर, किया सामुहिक श्रमदान

बाबा बैजनाथ मंदिर स्थित बाणगंगा नदी तट से जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने बाबा बैजनाथ का पूजन कर, किया सामुहिक श्रमदान

राज कुमार – आगर-मालवा। Jal Ganga Promotion Campaign: वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने “जल गंगा संवर्धन“ महा अभियान का आज गुड़ी पड़वा पर आगर मालवा जिले में बाबा बैजनाथ धाम स्थित बाणगंगा नदी पर सामूहिक श्रमदान के साथ शुभारम्भ हुआ। अभियान के तहत जिले की सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतो में एक – एक जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य प्रारंभ किए गए। जिला स्तरीय शुभारंभ में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा सर्वप्रथम बाबा बैजनाथ का पूजन किया गया, तत्पश्चात मंदिर परिसर में साफ सफाई एवं बाणगंगा नदी में श्रमदान कर 30 मार्च से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान से जिले के सभी नागरिकों से जुड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं विक्रमोत्सव, कोटि सूर्य उपासना अंतर्गत मंचीय कार्यक्रम मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में हुआ, कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक का संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन की ओर से भेजे गए

कलाकारों द्वारा मनमोहन नाटकीय मंचन किया गया। कलाकारों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, डिप्टी कलेक्टर मनीष कौल, नगरीय निकाय सीएमओ आगर पवन कुमार फुल फकीर, तहसीलदार आलोक वर्मा सहित बड़ी संख्या गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page