तनोडिया चौकी पुलिस ने इंदौर कोटा रोड गूंदीकला चेक पोस्ट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 190460 रुपए का 4550 KG विस्फोटक पदार्थ किया जप्त

तनोडिया चौकी पुलिस ने इंदौर कोटा रोड गूंदीकला चेक पोस्ट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 190460 रुपए का 4550 KG विस्फोटक पदार्थ किया जप्त

राज कुमार – विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जिले की प्रत्येक सीमा पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं जिसमें पुलिस द्वारा आते जाते है हर एक वाहन को चेक किया जा रहा है। कि इसमें किसी प्रकार की कोई संवेदनशील वस्तुओं का परिवहन तो नहीं किया जा रहा है। इस चेक पोस्ट के दौरान गत रात्रि में आगर के तनोडिया चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर कोटा रोड गूंदीकला चेक पोस्ट तनोडिया से एक व्यक्ति पप्पू पिता मांगीलाल जाट निवासी ग्राम पात लियास जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक ट्रक जिसका क्रमांक MP 33 G 1020 जप्त किया गया।

जिसमें से पुलिस ने 190460 रुपए का 4450 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन जप्त किया गया है। इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार, प्रधान आरक्षक मनीष सकरवार, आरक्षक अर्जुन सिंह, आरक्षक पोप सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page