आगर निवासियों ने जिला मुख्यालय पर 51 मीटर की निकाली विशाल चुनर यात्रा, आकर्षक वेशभूषा धारण कर व गरबा खेलती हुई चुनर यात्रा में शामिल हुई बालिकाएं

आगर निवासियों ने जिला मुख्यालय पर 51 मीटर की निकाली विशाल चुनर यात्रा, आकर्षक वेशभूषा धारण कर व गरबा खेलती हुई चुनर यात्रा में शामिल हुई बालिकाएं

राज कुमार – आज शुक्रवार को आगर निवासियों द्वारा आगर जिला मुख्यालय पर आगर की पुरानी कृषि मंडी के यहां से गुफा बर्डा तुलजा भवानी मंदिर तक एक विशाल 51 मीटर की चुनर यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गरबा पंडालून से और शहर से नन्ही नन्ही बालिकाओं द्वारा आकर्षक वेशभूषा धारण कर और गरबा नृत्य करते हुए चुनर यात्रा में शामिल हुई। चुनर यात्रा का शुभारंभ आगर की पुरानी कृषि मंडी से किया गया जो तहसील चौराह, पुराना अस्पताल चौराह, सरकार वाड़ा, सराफा बाजार, लक्ष्मणपुरा, मेवाती पुरा से होते हुए आगर गुफा बर्डा स्थित तुलजा भवानी मंदिर में पहुंची।

जहां पर तुलजा भवानी माता को चुनर चढ़ाई गई। और चुनर यात्रा का समापन किया गया। चुनार यात्रा के दौरान पुराने अस्पताल चौराह के यहां पर चुनर यात्रा में शामिल हुई गरबा मंडल की बालिका द्वारा आकर्षक धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई और झांसी की रानी के जीवन पर आधारित एक देशभक्त की प्रस्तुति भी दी गई। चुनर यात्रा के समापन के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल कन्या भोज का भी आयोजन किया गया

जिसमें चुनर यात्रा में शामिल हुई कन्या सहित शहर के सभी लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। इस दौरान चुना जाता है बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़े :

प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की तलवार से गला रेतकर की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

08 लोगों द्वारा महीला के साथ जंगल में ले जाकर छेड़छाड़ कर की मारपीट दुष्कर्म करने का भी किया प्रयास, घायल महिला को उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

बड़ी खबर। कांग्रेस में घोषित उम्मीदवारों के विरोध के बाद पार्टी की हाई प्रोफाइल बैठक जारी बदल सकते उम्मीदवार

MP CHO Vacancy 2023: मध्यप्रदेश में 980 सीएचओ की भर्ती प्रकिया प्रारंभ, Apply Online

Leave a Reply

You cannot copy content of this page