मंदिर के बाहर चप्पल हुई चोरी, युवक ने दर्ज कराई FIR, कहा- कड़ी मेहनत और ईमानदारी की कमाई से खरीदी थी।

मंदिर के बाहर चप्पल हुई चोरी, युवक ने दर्ज कराई FIR, कहा- कड़ी मेहनत और ईमानदारी की कमाई से खरीदी थी।

राज कुमार – कानपुर। एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. मंदिर के बाहर चप्पल चोरी हो जाने पर एक युवक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर कराने वाले युवक का कहना है कि उसने अपनी चप्पल बेहद ईमानदारी के साथ मेहनत के पैसे से खरीदी थी, इसलिए उसने केस दर्ज कराया है.

कानपुर के दबौली निवासी एक युवक की मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी हो गई और उसने इसके लिए थाने में एफआईआर कर दी. युवक ने बताया कि रविवार सुबह दबौली के भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गए हुए थे. लेकिन जब वापस लौटे तो मंदिर के बाहर से उनकी चप्पल गायब थी. इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन एफआईआर कर दी.

मंदिर के बाहर चप्पल हुई चोरी, युवक ने दर्ज कराई FIR, कहा- कड़ी मेहनत और ईमानदारी की कमाई से खरीदी थी।

एफआईआर में लिखा गया कि प्रार्थी रविवार को भैरव मंदिर में दर्शन के लिए सुबह लगभग 8 बजे गए थे. उन्होंने श्री भैरवी माता के सामने स्थित शिवलिंग मंदिर के किनारे फूल दुकान के पास में अपनी चप्पल उतारी और मंदिर में पूजा करने के लिए प्रवेश किया. लेकिन जब वो पूजन के बाद बाहर आए तो उनकी नीले रंग की दानेदार नई चप्पल उस जगह पर नहीं थी.

एफआईआर में यह भी लिखा है कि इसके बाद प्रार्थी ने चप्पल को कई जगह ढूंढा, लेकिन उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी. बाद में उन्हें नंगे पैर ही अपने घर तक जाना पड़ा. एफआईआर में आगे यह भी कहा गया कि ये चप्पल प्रार्थी द्वारा बहत कड़ी मेहनत और ईमानदारी की कमाई से खरीदी गई थी. युवक ने बताया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page