पेशाब कांड के बाद अब मध्य प्रदेश में टट्टी कांड, दो दलित लड़कों का मुंह काला किया, जूते की माला पहनाई और जुलूस निकाला फिर भी मन नहीं भरा तो मुंह में भर दी (मल) टट्टी।

राज कुमार – मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ पेशाब कांड का मामला अभी शांत ही हुआ था की मध्य प्रदेश के शिवपुरी से (मल) टट्टी कांड का सामने आया है। शिवपुरी जिले में कुछ लोगों द्वारा दो दलित लड़कों के साथ मारपीट की और उनका मुंह काला किया उन्हें जूते की माला पहनाकर उनका जुलूस भी निकाला गया। फिर भी मन नहीं भरा तो दोनों लड़कों के मुंह में (मल) टट्टी भर दी। दरअसल यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम वरखड़ी की है जहां पर दो दलित लड़कों को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर इस संदेह में पीट दिया कि उन्होंने कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की हैं और उनका वीडियो भी बनाया है। 30 जून को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 02 महिलाओं सहित 07 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से 06 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के मगरौली पुलिस चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा की एक वर्ग विशेष समुदाय के सदस्यों के एक समूह ने वरखड़ी गांव में दो दलित लड़कों की पिटाई की उनके चेहरे काले कर दिए उन्हें जूतों की माला पहनाई और उनका जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दोनों लोगों पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप गलत साबित हुए। शर्मा ने दावा किया कि दोनों ने गांव की कुछ लड़कियों से केवल फोन पर बात की थी और उनसे मुलाकात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अजमत खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रईसा बानो और साइना बानो के रूप में की गई है। एक और व्यक्ति की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, गिरफ्तार व्यक्तियों ने दावा किया कि दलित समुदाय के दो लोग गांव में कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, और उन्होंने चुपचाप उनका वीडियो बना लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों लोगों की कथित हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में शामिल अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों में जाटव और केवट समुदाय के लोगों के मुंह में मल भर दिया।

Leave a Reply