आगर सुसनेर मार्ग पर तीन वाहन पिकअप, कार और ट्रक की हुई आमने-सामने भिड़त, करीब 06 लोग हुए घायल।

आगर सुसनेर मार्ग पर तीन वाहन पिकअप, कार और ट्रक की हुई आमने-सामने भिड़त, करीब 06 लोग हुए घायल।

राज कुमार – आगर सुसनेर मार्ग पर पुराने टोल टैक्स चामड़दा के समीप सोमवार रात करीब 11:00 एक बड़ा हादसा घटित हो गया। जिसमें पिकअप, कार और ट्रक तीनों वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं इस घटना में करीब 06 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार जारी है। वही इतनी बड़ी घटना से रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page