आगर के छावनी नाका चौराहे पर पैदल जा रही महील को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत।

आगर के छावनी नाका चौराहे पर पैदल जा  रही महील को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत।

राज कुमार – आगर जिला मुख्यालय के छावनी नाका चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रही महिला को कुचला महिला की मौके पर ही मौत। घटना देख बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर थाने में कड़ा करवाएं एवं महिला को पीएम हेतु आग जिला अस्पताल में भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला यशोदा बाई उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी अहिरबडल्या कोतवाली थाने की तरफ से आगर के छवानी नाका चौराहे की तरफ पैदल जा रही थी। उसी दौरान सुसनेर तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने गलत दिशा में ट्रक मोड़ कर महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना देख चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ द्वारा ट्रक चालक को ट्रक से उतार कर जमकर धुलाई भी कर दी। वही संपूर्ण मामले की जानकारी लगने पर कोतवाली थाने से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और ट्रक को जप्त कर थाने पर लाया गया एवं महिला का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page