आगर जिले में खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 05 लोग घायल।

आगर जिले में खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 05 लोग घायल।

राज कुमार – आगर मालवा। सुसनेर के समीप सोमवार सुबह एक कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें 05 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सुसनेर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों को रेफर कर दिया हैं। बता दें कि सभी खाटूश्याम से दर्शन कर इंदौर लौट रहे थे, तभी श्रद्धालुओं की कार सुसनेर के समीप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें में पांच लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों 108 एम्बुलेंस की सहायता से सुसने के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टर बीबी पाटीदार व नीलम जैन के द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया। वही घटना की जानकारी लगते ही खाटूश्याम परिवार के सदस्य व विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ता अस्पताल पहुचे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page