आगर जिला मुख्यालय पर “मोदी हटाओ देश बचाओ” के लगाए पोस्टर।

आगर जिला मुख्यालय पर “मोदी हटाओ देश बचाओ” के लगाए पोस्टर।

रिजवान खान – आम आदमी पार्टी के द्वारा आगर जिला मुख्यालय पर पीएम के खिलाफ एक अलग ही मुहिम शुरू कर दी गई हैं। आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल मालवीय के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं के द्वारा आगर जिला मुख्यालय पर शहर में जगह-जगह मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए गए। और नारेबाजी की जा रही है कि मोदी हटाओ और देश को बचाओ, मोदी हटे गा तो देश का कल्याण होगा।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में किसानों व आम लोगों के द्वारा मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए थे तो, 135 किसानों व लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया। और उन्हें जेल में डाला गया, तभी से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिए की, हर घर हर तहसील हर जिले में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाए। जिसके तारतम्य में आगर जिला मुख्यालय पर जगह-जगह मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। बाबूलाल मालवीय ने बताया कि इसका कारण यह है कि, मोदी जी ने कहा था किसानों की आई दुगनी कर दी जाएगी, फसलों के दाम दुगने कर दिए जाएंगे, रोजगार दे दिया जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा, साथ में यह भी कहा था कि महिला व कन्याओं के साथ गलत हरकत करने वालों को फांसी की सजा भी दे दी जाएगी। लेकिन आज देश में बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसे मामले लगातार जारी है। यहां तक की उसमे भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता व लीडर भी शामिल हैं। किसानों की आय दुगनी तो छोड़ो जो आई थी वह भी खत्म होती जा रही है। और बेरोजगार इतना परेशान है कि वह आत्महत्या करने पर उतारू है। इसलिए देश की जनता यह चाहती है कि राष्ट्रहित के लिए मोदी जी को तुरंत ही हट जाना चाहिए। और नहीं हटेंगे तो आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर पोस्टर लगाएंगे और देश की प्रजा से आव्हान करेंगे कि, प्रजा ही अब अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर मोदी जी को हटाएगी, इसलिए जगह-जगह पोस्टर लगाकर जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page