11 माह बाद भी हत्या के आरोपी लापता, बंदूक की गोली से हुई 13 साल के रवि की हत्या की अनसुलझी दास्तां, थाने से लेकर DGP तक पहुंची न्याय की पुकार, फिर भी हाथ खाली

11 माह बाद भी हत्या के आरोपी लापता, बंदूक की गोली से हुई 13 साल के रवि की हत्या की अनसुलझी दास्तां, थाने से लेकर DGP तक पहुंची न्याय की पुकार, फिर भी हाथ खाली

राजकुमार – आगर मालवा। जिले कानड़ थाना अंतर्गत आने वाले घुरासिया गांव में विगत 11 माह पूर्व रवि पिता गोपाल सूर्यवंशी की रहस्यमय तरीके से चली बंदूक की गोली से हत्या हुई थी, शुरुआत में परिजन सिर में लगी मामूली चोंट समझ कर इलाज करवाने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन सीटी स्कैन रिर्पोट में हुए खुलासे ने सबको आश्चर्य चकित कर दिया था। सीटी स्कैन रिर्पोट में पता चला था कि रवि के सिर में कोई मामली चोंट नहीं है, उसके सिर में गोली लगी थी, जो सिर के पीछे वाले हिस्से जाकर फसी हुई थी, जिस कारण अतिरिक्त रक्तस्राव के कारण रवि की मौत हो गई थी।

13 वर्षीय नाबालिग बालक की हुई इस रहस्यमय हत्या के 11 माह बीत गए लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी, मृतक के परिजनों ने थाने से लेकर पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के दरवाजे खट-खटाए पर 11 माह बीत गए लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चला, आखिर थकहार कर परिजन न्याय की गुहार लिए आज मंगलवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के गेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए, दिन भर धरने पर बैठ रहे परिजनों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट ने आश्वासन दिया और 15 दिवस का समय मांगा, और कहा कि 15 दिवस में आरोपियों का पता लगाकर वैधानिक कारवाही की जाएगी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन बंद किया, हालांकि, इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 11 महीनों की सुस्त जांच के बाद क्या पुलिस 15 दिनों में आरोपियों तक पहुंच पाएगी, या फिर ढीली कार्रवाई के चलते अपराधियों के हौसले यूं ही बुलंद रहेंगे?

You cannot copy content of this page