loudspeaker arrangement: जिला मुख्यालय पर धार्मिक स्थलों से उतरवाये लाउड स्पीकर, भोपाल में कानून व्यवस्था की बैठक में सीएम ने दिए थे निर्देश

loudspeaker arrangement: जिला मुख्यालय पर धार्मिक स्थलों से उतरवाये लाउड स्पीकर, भोपाल में कानून व्यवस्था की बैठक में सीएम ने दिए थे निर्देश

राज कुमार – आगर मालवा। loudspeaker arrangement: मध्यप्रदेश में चुनाव खत्म होते एक बार फिर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने को लेकर आदेश दिए हैं जिसका असर भी रविवार को देखने को मिला है। वही पूर्व में इसके पालन में जिले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाउड स्पीकर को हटाया था।

लेकिन बाद में कार्रवाई थम गई थी। ऐसे में पुन: लाउड स्पीकर की संया और आवाज बढ़ गई थी। ऐसे में गत दिवस मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम भोपाल मे कानून व्यवस्था की बैठक में लाउडस्पीकर व डीजे पर नियंत्रण के साथ ही खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इस पर अमल करते हुए रविवार को ही पुलिस व प्रशासन एक्शन मोड में आ गई। इस दौरान जिलेभर में धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर हटाए गए।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए हमने जिला मुख्यालय पर सभी धर्म गुरु सदर और मस्जिदों के संचालको की मिटिग ली गई है। कई लोगो ने धार्मिक जगह पर लगे लाउड स्पीकर को स्वेच्छा से हटा दिए गए है।

You cannot copy content of this page