Agar malwa news: भाजयुमो ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, हिन्दू धर्म के अपमान को लेकर पुतला दहन

Agar malwa news: भाजयुमो ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, हिन्दू धर्म के अपमान को लेकर पुतला दहन

राज कुमार – आगर मालवा। effigy burning: हिन्दू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुवे मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में छावनी नाका चौराहे पर संसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुवे उनका पुतला दहन किया गया।

बता दे कि राहुल गांधी द्वारा हिन्दू धर्म को लेकर संसद में कुछ टिप्पणी की गई थी। जिसका विरोध भाजपा द्वारा किया गया था। कई केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी अभद्र बताते हुवे उनसे माफी मांगने की बात की गई थी लेकिन इस विषय मे कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई।

इसी बात का विरोध करते हुवे भाजयुमो ने छावनी नाका चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सोलंकी. भाजपा पार्षद अजय जैन मारुबर्डिया. दिनेश परमार. हरिनारायण यादव. प्रकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page