रिजवान खान – आगर मालवा। जिले के बडौद में सीएमओ संध्या सरियाम द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर एक बार फिर मामल गरमा गया है,भाजपा पार्षद धरने पर बैठ गए, आगर जिले के बडौद नगर परिषद के पार्षदों द्वारा संयुक्त संचालक नगरी
प्रशान उज्जैन संभाग उज्जैन में नगर परिषद बड़ोद की सीएमओ संध्या सरियाम के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी, जिस पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज पार्षद गण धरने पर बैठ गए, पार्षदगण भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले बडौद नगर परिषद गेट के सामने बैठे टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।

दरअसल पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद सीएमओ द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है, उन्होंने अध्यक्ष उपाध्यक्ष विपक्ष के पार्षदों से भी धरना स्थल पर धरने में शामिल होने की अपील कि है।
