ग्राम सुंडी निवासी 15 वर्षीय नाबालिग की पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से हुई मौत।

ग्राम सुंडी निवासी 15 वर्षीय नाबालिग की पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से हुई मौत।

रिजवान खान – आज बुधवार को आगर जिला अस्पताल पर स्थित पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम सुंडी निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिक विजय पिता वकील बंजारा की पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जिसका आगर जिला अस्पताल में पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ग्राम बिजना खेड़ी में स्थित तालाब में पानी की जल मोटर चालू करने गया था। मोटर चालू करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे देख बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घटना स्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा नाबालिक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उसके परिजन उसे आगर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान नाबालिक की मौत हो गई। वहीं घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page