राजकुमार पत्रकार – आज सोमवार को आगर जिला अस्पताल पर स्थित पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि में आगर के छावनी नाके चौराहे पर बाइक सवार तीन लोगों के सामने अचानक गाय आ जाने से बाइक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश पिता रमेश भारती उम्र 25 साल निवासी आगर अपनी मोटरसाइकिल से उसके मित्र सुमित पिता जगदीश बैरागी उम्र 20 साल और अजय पिता रमेश उम्र 23 साल को लेकर कहीं जा रहा था। तभी आगर के छावनी नाका चौराहे पर बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने में बाइक असंतुलित हो गई और नीचे गिर गई, जिसमें वह तीनों भी नीचे गिर गए, बाइक से नीचे गिरने पर वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल मैं ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा लोकेश पिता रमेश भारती को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो घायल सुमित और अजय का आगर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में मृतक का पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। वहीं पुलिस ने भी मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
Related Posts
Agar Malwa Election Result 2023 आगर जिले की दोनों विधानसभा से कोन रहा विजेता, किसको मिले कितने वोट, देखने के लिए क्लिक करें THE HIND NEWS की लिंक पर
Agar Malwa Election Result 2023 : कल 3 नवंबर को आगर जिले की दोनों विधानसभा की मतगणना आगर उज्जैन रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में की जाएगी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर तमाम तैयारियां कर ली गई है, बता विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना 22-22 राउण्ड में सम्पन्न होगी, जिले की विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में की जाएगी, मतगणना केन्द्र पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना हॉल बनाए गये है, दोनों विधानसभा की मतगणना 22-22 राउण्ड में होगी, गणना हेतु विधानसभावार 14-14 टेबल भी लगाई गई तथा पोस्टल बैलेट की गणना हेतु अलग से टेबल रहेगी।
