आगर बैजनाथ पहाड़ी पर श्वानों के झुंड ने तीन गायों पर किया हमला 02 गाय की मौत 01 बछड़ा घायल, रनिंग कर रहे युवकों ने घायल बछड़े को उपचार हेतु कराया भर्ती।

आगर बैजनाथ पहाड़ी पर श्वानों के झुंड ने तीन गायों पर किया हमला 02 गाय की मौत 01 बछड़ा घायल, रनिंग कर रहे युवकों ने घायल बछड़े को उपचार हेतु कराया भर्ती।

रिजवान खान – आज गुरुवार अलसुबह आगर कि बैजनाथ पहाड़ी पर पानी पीने गई तीन गायों पर करीब 15 से 20 श्वानों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें 2 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं श्वानो द्वारा एक बछड़े को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बछड़े को वहीं पर रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकेडमी के जिला छात्र सेना अध्यक्ष नागेंद्र गोस्वामी द्वारा उपचार के लिए आगर जिला पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। नागरेंद्र गोस्मामी ने बताया कि वह सुबह अपने एकेडमी के छात्रों के साथ बैजनाथ हेलीपैड ग्राउंड पर दौड़ पर प्रेक्टिस करने गए थे। तभी वहां पर अचानक जोर जोर से श्वानों के भौंकने की आवाज आ रही थी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो श्वानों द्वारा दो गायों को बुरी तरह नोच नोच कर मार डाला वहीं एक बछड़े को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जब इस घटना की जानकारी उनके द्वारा नगर पालिका और डायल हंड्रेड को दी गई तो, ना ही समय पर नपा का हमला पहुंचा और ना ही डायल हंड्रेड पहुंची, सुबह करीब 6:00 बजे हुए इस हादसे कि सूचना समय पर देने के बावजूद भी घटनास्थल पर समय पर कोई नहीं पहुंचा। वहीं घटना को घंटो बीत जाने के बाद करीब 09:30 बजे नपा का आमला घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों मृत गायों को पशु वाहन में भरकर ट्रेंचिंग ग्राउंड दफनाने के लिए ले जाया गया। वही घायल बछड़े को राहगीर द्वारा उपचार के लिए जिला पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page